रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

180 मरीजों की आंखों की हुई जांच

इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय एवं एलबीके परिवार द्वारा निश्शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया। जिसमें नेत्र चिकित्सक डा. सुमित बघेल, डा. ब्रजेश सिंह, डा. योगेश ठाकुर, आकाश उपाध्याय व अजय राजपूत ने नेत्र रोगियों की जांच की। राष्ट्रीय क्रेडिट कोर के विद्यार्थी व पतंजलि योग समिति हाथरस के बुद्धसैन आर्य, वीरेंद्र, भूपेंद्र सिंह का सहयोग रहा। इस दौरान 180 रोगियों का परीक्षण हुआ, जिनमें से 23 रोगियों को निश्शुल्कचश्मा वितरण तथा 10 रोगियों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए मथुरा भेजा गया। प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल, समाजसेवी नितिन अग्रवाल, निर्देशिकामान्या अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, वर्षा जादौन, आशीष शर्मा का सहयोग रहा।

 

भक्तों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक

इगलास।श्रावण मास के पांचवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों को सैलाब उमड़ापड़ा। भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन को लालायित दिखी।कांवड़ियों के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। भक्तों को दर्शन पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए मंदिरों में बैरीकेटिंग लगाई गई है और भक्तों को कतारबद्ध दर्शन कराएं गए। कस्बा के वनखंडी महादेव मंदिर सहित सहारा खुर्द स्थित शिव पुत्र कार्तिकेय द्वारा स्थापित कुमारेश्वर, बेसवां, गोरईव नगला जुझार आदि शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन उपस्थित रहा।

पाठशाला में किसानों को श्रीअन्न की जानकारी दी

इगलास। क्षेत्र के गांव हरिरामपुर में किसान पाठ्शाला का आयोजन किया गया। एडीओ कृषि बनवारी लाल शर्मा ने श्रीअन्न के महत्व पोषकता व उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं इसके उत्पादन, तकनीकि, खरीफ में प्राकृतिक खेती के अवयव और सिद्धांतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। किसानों को धान की सीधी बुआई, दलहन, तिलहन एवं सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने के संबंध में चर्चा की। अध्यक्षता प्रधान उर्मिला देवी ने की। इस अवसर पर मुरारीलाल, राजकुमार, सुनील, निक्कीदेवी, सपना आदि थे।

हरियाली तीज कार्यक्रम कराएगा महिला मंडल

इगलास। हरियाली तीज का पर्व महिलाओं से जुड़ा होता है। इस बार नगर में हरियाली तीज कार्यक्रम को विशेष बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से कराने व महिलाओं को इससे जोड़ने के लिए महिला मंडल का गठन हुआ। कार्यक्रम संयोजिका मान्या अग्रवाल ने बताया कि 20 अगस्त को हरियाली तीज कार्यक्रम कस्बा के किसी गेस्ट हाउस में किया जाएगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ झूला प्रतियोगिता आदि होगा। इस अवसर पर खुशबू अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, राधा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, नंदिनी अग्रवाल, कल्पना शर्मा, तारा अग्रवाल आदि थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!