रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले रालोद के जिलाध्यक्ष

इगलास। रालोद के अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष चौधरी कालीचरन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर भेंट की। उन्होंने सितंबर में समरसता अभियान को लेकर जानकारी देने के साथ ही मार्गदर्शन प्राप्त किया है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देशों के अनुरुप समरसता अभियान सितंबर में पूरी तैयारियों के साथ चलाया जाएगा। इस दौरान गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों की जानकारी दी जाएगी।

वहीं प्रदेश व केंद्र सरकार की किसान-मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। सरकार की कथनी व करनी को जनता समझ चुकी है। महंगाई, गन्ना किसानों को बकाया भुगतान, किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की नीतियों को लागू न करने, बिजली बिल, शिक्षा स्वास्थ्य व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन जैसे मुद्दों पर सरकार की नीतियों से जन-जन को बताएंगे। इसके साथ ही रालोद संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!