रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कर्तव्य परायणता के साथ शिक्षा पूरी करें विद्यार्थी

इगलास। विश्वविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के वातावरण में समाहित करने एवं संकाय सदस्यों के साथ जोड़ने के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य के तहत मंगलायतन विश्वविद्यालय में नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर की संपूर्ण जानकारी, सुविधा, नियम एवं प्रावधानों से अवगत कराया गया। इस दौरान विद्यार्थी काफी उत्साहित व प्रसन्न नजर आए। मुख्य सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीन एकेडमिक प्रो. अब्दुल वदूद ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को प्रक्रियाओं, संकायों, सुविधाओं, अनुशासन, सांस्कृतिक गतिविधियों आदि की जानकारी प्रदान की। वहीं उन्होंने विद्यार्थियों को कर्तव्य परायणता के साथ अपनी शिक्षा पूरी करने का संदेश दिया। एडमिशन सेल के डायरेक्टर प्रो. सौरभ कुमार ने बताया कि उन्मुखीकरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राध्यापकों व विद्यार्थियों के मध्य की दूरी में सेतु का कार्य करना है, जिससे दोनों के मध्य सहज संचार सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम का संचालन सीनियर मैनेजर मार्केटिंग मयंक प्रताप सिंह ने किया। वहीं, कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डा. राजीव रंजन, डा. नियति शर्मा, डा. आकांक्षा सिंह, डा. रेखा रानी, किनसुख कुमार, सचिन प्रताप, विपिन वशिष्ठ, विवेक, वीर प्रताप सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!