रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रक्षाबंधन पर हुई राखी बनाओं प्रतियोगिता

इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भाई बहन के अटूट प्रेम व संकल्प का प्रतीक रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया गया। स्वनिर्मित राखी, पोस्ट कार्ड, कविता, गीत, भाषण आदि प्रतियोगिता भी कराई गई।

जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया। दसवीं की छात्र तनु शर्मा ने पृथ्वी व चंद्रयान-3 की राखी व पोस्ट बनाकर देश को संदेशित कर गौरवान्वित होने का एहसास कराया।

प्रधानाचार्य रुबीना शाहीन ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि समाज में यदि हर भाई बहन की रक्षा का वचन निभाए तो बेटियों व बहनों के लिए समाज भय मुक्त बन जाएगा। इस अवसर पर सीमा खुराना, पूनम राघव, प्रीति सिंह, ज्योत्सना शर्मा, नूतन मित्तल विमलेश वर्धन, राहुल उपाध्याय, राजेश कुमार आदि थे।वहीं ओम साई पब्लिक स्कूल में राखी प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने खूबसूरत राखियां तैयार की। जिसमें स्तव्य, जसमित, समीक्षा, जय शिखा ने स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रबंधक रामदीन शर्मा, प्रधानाचार्य कुसुम सारस्वत ने प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर रश्मि शर्मा, अर्चना शर्मा, नीरज शर्मा, राज चौधरी, रीना जौहरी आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!