रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने जानलेवा हमले के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गभाना। थाना गभाना पुलिस ने जखौता में गुरुवार रात्रि में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक नामजद समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि जखाैता निवासी अंकित चौहान पुत्र अरविंद कुमार ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि गुरुवार रात्रि में वह योगेंद्र के घर के सामने गुब्बारे फुला रहा था।

तभी गांव के बिक्की चौहान ने आकर सिगरेट से मेरा गुब्बारा फोड़ डाला। जब उसने विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज कर धमकी देते हुए चला गया। कुछ देर बाद आरोपित अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक से अाया और जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर तमंचा से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी बिक्की चौहान व उसके साथी गुलशन उर्फ गोलू, सोनू निवासी नई बस्ती रामपुर गभाना व आकाश कुमार उर्फ हैप्पी लाखा बाजार गभाना को सोमना पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से एक तमंचा दो कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!