रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

लूट करने वाले चार गिरफ्तार, भेजा जेल

इगलास। कोतवाली पुलिस ने एक माह पूर्व बरेली-जयपुर हाईवे निर्माण कार्य में लगे एक ट्रेक्टर की लूट की घटना का अनावरण करते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तारी करके ट्रेक्टर को बरामद कर लिया है।

कोतवाल प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि आगरा जनपद के थाना फतेहाबाद के गांव प्रताप पुरा निवासी संदीप कुमार शर्मा पुत्र दीनानाथ बरेली-जयपुर हाईवे के निर्माण कार्य में ट्रेक्टर से काम कर रहा था। लगभग एक माह पूर्व अज्ञात लुटेरे चौकीदार को डरा धमकाकर जॉनडियर ट्रेक्टर व ट्राली की चोरी करके ले गए। इस घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर अलीगढ़ रोड पर स्थित डबल गंग नहर की पटरी के समीप से सोनू कोरी उर्फ भूपेन्द्र, प्रकाश काछी पुत्र कुंवरपाल निवासीगण कजरौठ, दीपक जादौन पुत्र दुर्गेश पाल सिंह निवासी नौगवां, अमन पंडित उर्फ मिया पुत्र तीक्ष्ण सिंह निवासी पहाड़ीपुर को हमराही एसएसआई इजहार अहमद, एसआई शैलेन्द्र सिंह, एसआई विनोद कुमार राणा एवं आरक्षियों की टीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त मैक्स पिकअप गाड़ी लूटा गया ट्रेक्टर व ट्राली तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में सोनू के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के 12 मुकदमे, आरोपी अमन उर्फ मियां के खिलाफ पांच मुकदमा तथा आरोपी दीपक के खिलाफ चार मुकदमे प्रचलित हैं । सभी आरोपियों को संबंधित मजिस्ट्रेट के सम्मुख प्रस्तुत करके जेल भेजा गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!