रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मोरहना के प्राथमिक विद्यालय में समय से पहले कर दी छुट्टी, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

गभाना। एसडीएम केबी सिंह मंगलवार को प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जब वह स्कूलों में पहुंचे तो वहां के नाजारे देखकर दंग रह गए। एक स्कूल में समय से पहले छुट्टी कर दी गई, जबकि शिक्षामित्र को छोड़कर बाकी अध्यापक अनुपस्थित मिले, वहीं एक स्कूल में प्रधानाध्यापिका समेत एक शिक्षक गायब मिला। एसडीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए पूरी जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी है।

एसडीएम करीब 12:45 बजे मोरहना स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां पर उन्हें शिक्षामित्र के अलावा कोई भी बच्चा व अध्यापक नहीं मिला। जानकारी करने पर पता लगा कि प्रधानाध्यापक व बीआरसी पर किसी बैठक में गए हैं, जबकि एक अध्यापक गैराहाजिर था। जिसके चलते स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। भवन भी क्षतिग्रस्त हालत में मिला, जबकि परिसर में भी साफ-सफाई नहीं मिली। इसके बाद वह लालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां पर प्रधानाध्यापिका व एक शिक्षक गैर हाजिर मिला, जबकि बच्चों की संख्या भी काफी कम मिली। जो बच्चे मिले उनमें से अधिकांक्ष बिना ड्रेस के थे। मौजूदा शिक्षकों से जानकारी करने पर पता चला कि दोनों शिक्षक बीआरसी पर बैठक में गए हैं। एसडीएम को उपस्थित रजिस्टर भी नहीं मिला। शौचालय व विद्यालय परिसर में भी गदंगी मिली। जिसे लेकर एसडीएम ने गहरी नाराजगी जताई। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट डीएम को कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!