रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मंगलायतन विश्वविद्यालय में हुआ फुल स्टैक डेवलपमेंट पर सेमिनार का आयोजन

इगलास। आज इंटरनेट का युग चल रहा है। यहां करियर को अवसर देने की विस्तृत श्रृंखला देखने को मिलती है। जिसमें से एक है फुल स्टैक डेवलपर। आज इंटरनेट की आवश्यकताओं को देखते हुए कंपनियां वेब डेवलपर की अपेक्षा फुल स्टैक डेवलपर को प्राथमिकता प्रदान कर रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मंगलायतन विश्वविद्यालय में फुल स्टैक डेवलपमेंट पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य सभागार में आयोजित सेमिनार का आयोजन कंप्यूटर विभाग द्वारा किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए अलीगढ़ की रोला अकैडमी के संचालक असलम ने विद्यार्थियों को फुल स्टैक डेवलपमेंट की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की मांग बहुत अधिक बढ़ गई है। उन्होंने फ्रंटेड वर्क, बैकेंड वर्क व डेटाबेस वर्क को विस्तार से समझाया। कंप्यूटर विभाग के प्राध्यापक डा. जावेद वसीम ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आईटी सेक्टर में रोजगार परक टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी देना था। यह विद्यार्थियों के करियर में अहम भूमिका निभाएगा। सेमिनार में बीसीए, बीटेक एवं डिप्लोमा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डा. फैजान नासिर, हमजा हसन खान, अभिषेक कुमार गुप्ता, डा. मनोज वाष्र्णेय डा. सनी कुमार, सोनू शर्मा, राजेंद्र, राहुल, दिलीप आदि उपस्थित रहे। डिपार्टमेंटल एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर हमजा जाकी व लव मित्तल का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!