नन्ने-मुन्नों ने रेड डे पर मचाया धमाल
इगलास। कस्बा के राधा इंटरनेशनल एकेडमी में रेड डे मनाया गया। जिसमें प्ले ग्रुप से दूसरी कक्षा विद्यार्थियों ने सहभागिता दी। नन्हे-मुन्नाें ने कविता व नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। जिसमें सृष्टि, दर्श, ध्रुव, मयंक , मान्यता, अयांश, हर्षिता, गर्वित, साक्षी, वैष्णवी ने सहभागिता दी। कार्यक्रम में भावना, कनकलता, मधुबाला, अंशु ,विमलेश, रश्मि, सुनयना, सरिता का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने गतिविधियों को शिक्षा का महत्वपूर्ण अंश बताया। डायरेक्टर इंजी. दीपक मुकुटमणि ने भी पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी, डीके शर्मा आदि थे।