रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खेलकूद से होता है मानसिक विकास

इगलास। खेलकूद से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास होता है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलों में अपना भविष्य संभाल सकते हैं। उन्हें खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। यह बातें कोल विधायक अनिल पाराशर ने गांव नौगवां में श्री राम इंटर कालेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहीं। वहीं, क्षेत्रवासियों द्वारा लाई गई माटी को उन्होंने एकत्रित किया।

प्रतियोगिता में दौड़ में चेष्ठा तिवारी, अमन, कबीर, निशु, कुलदीप, बिजेंद्र, शिवम, समीक्षा, केशव, मुस्कान, पारुल, प्रिया करन, रस्सी खींच में निशु, चिराग, राजेश, शिवम, कबीर, लव, अमन, लंबी कूद में कबीर, शिवम, करन आदि ने बाजी मारी। अध्यक्षता प्रबंधक सुमन शर्मा व संचालन प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर विनोद शर्मा, बीरेंद्र सिंह, रामवीर, विनीत उपाध्याय, देवधर, शिवकुमार, विपिन, जुगेंद्र, मुकेश, प्रभात कुमार, अमर सिंह, सत्यवीर, दिनेश, राज कुमार, सज्जन सिंह आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!