रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टायर फटने से ईटों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉला पलटा, एक युवक की दबकर हुई मौत

अलीगढ़। थाना अकराबाद क्षेत्र मे पनेठी के पास टायर फटने से ईटाें से भरा ट्रैक्टर-ट्रोला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की दबकर मौत हाे गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार बरला थाना क्षेत्र के गांव अलफपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र हीरालाल अपने साथी महेंद्र व रविंद्र के साथ शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉला में ईट भरकर अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह अकराबाद थाना क्षेत्र में गंगीरी रोड पर पनेठी के निकट पहुंचे तभी अचानक से ट्रैक्टर का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में वीरेंद्र की ट्रैक्टर-ट्राॅला के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉला के नीचे दबे वीरेंद्र के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन बेटियों का पिता था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!