रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सुदामा चरित्र का वर्णन को सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता

नगला जुझार| क्षेत्र के गांव मुरवार में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन मंगलवार को कथा वाचक जय किशोरी ने सुदामा चरित्र का वर्णन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथावाचक ने संदीपनी आश्रम में एक गुरु के शिष्य रहे भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान की कृपा हर भक्त को समान रूप से मिलती है। भगवान राजा और रंक में कोई भेद नहीं करते हैं।

भगवान के बाल सखा सुदामा गरीब थे, लेकिन उनका एक-दूसरे के प्रति गहरा प्रेम और समर्पण था। कथावाचक ने भगवान के प्रति भक्ति Cमें ऐसा ही समर्पण लाने की बात कही। उन्‍होंने गृहस्थ धर्म का पालन करने की सीख देते हुए कहा कि गृहस्थ में रह कर अपने कर्तव्यों की पालन करने के साथ ही भगवत भक्ति करनी चाहिए। कहा कि जब भी भक्त पर किसी प्रकार का संकट आता है और भक्त निश्छल भाव से भगवान को पुकारता है, भगवान भक्त के सभी दुख को दूर कर देते हैं। भगवान भाव के भूखे होते हैं। सुदामा के संकट को भी भगवान कृष्ण ने दूर किया था। श्री कृष्ण सुदामा की मनमोहक झांकियां भी निकल गई। मौके पर शनतरी ठाकुर जी महाराज, लाल दास महाराज, शिव सिंह, संतोष, रमेश चंद, राजकुमार प्रधान, सुखवीर गौतम, सुघड़ सिंह, बेनामी सिंह, टिंकू चौधरी, सचिन, दीपू, बाबू, वीरेंद्र आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!