रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खैर अनाज मंडी में गल्ला व्यापारी से 26 हजार लूटकर भागे कार सवार, व्यापारियों ने चार लोगों को दबोचा

- जमकर मारपीट करते हुए किया पुलिस के हवाले, पुलिस मान रही लेन-देन का मामला

खैर। कस्बा में अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित अनाज मंडी में गल्ला व्यापारी से कार सवार चार लोग 26 हजार रुपये लूटकर भाग छूटे। व्यापारी के शोर मचाने पर अन्य व्यापारियों व किसानों ने चारों लोगों को कार समेत पकड़ लिया और जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। वहीं पुलिस व्यापारी व चारों लोगों में आपसी लेन -देन का मामला मान रही हैं। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कस्बा के मोहल्ला शिकरवार निवासी संजीव कुमार अनाज मंडी में गल्ला व्यापारी हैं। पीड़ित व्यापारी के अनुसार मंगलवार शाम चार बजे वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। तभी सफेद रंग की एक स्कार्पियो कार उसकी दुकान से कुछ दूरी पहले आकर रूकी। कार में चार लोग सवार थे। जिसमें एक युवक उसके पास आया और जबरन उसकी जेब से चाबी निकालकर गल्ले में 26 हजार रुपये निकाल लिए और गाड़ी में बैठकर भागने। शोर मचाने पर अन्य व्यापारी व किसान मौके पर एकत्रित हो गए और कार सवारों का पीछा करने लगे। इसी दौरान व्यापारियों ने मंडी के गेट को बंद कर दिया और कार सवार चारों लोगों को पकड़ लिया। व्यापारियों व किसानों ने चारों लोगों की जमकर धुनाई कर डाली।सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिस पर व्यापारियों ने चारों लोग व उनकी कार को पुलिस को सौंप दिया। व्यापारियों के अनुसार कार पर राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद जिलाध्यक्ष का स्टीकर लगा हुआ है। पीड़ित व्यापारी ने थाना में तहरीर हैं। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के अनुसार मामला व्यापारियों व चारों में लेन-देन का लग रहा हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!