चंडौस पुलिस ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी काे किया गिरफ्तार, भेजा जेल
चंडौस। थाना पुलिस ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर चंडौस सीताराम सरोज ने बताया कि हापुड़ के थाना धौलाना के गांव दहरा निवासी शिराजुद्दीन पुत्र ननुआ थाना पर चल रहे कि किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहा था। जिसे शुक्रवार को नगला पदम के पास दीवा हमीदपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेेज दिया गया है।