गभाना टोल प्लाजा पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किया श्रमदान
गभाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गभाना टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वचछता का संदेश दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता हम सब के लिए बेहद जरूरी है। यह सिर्फ सफाई कर्मचारियों की ही जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि हमें अपने पास, गांव व शहरों स्वच्छ रखा जाए। स्वच्छता अभियान अपने परिवेश को साफ रखने और दूसरों को प्रेरित करने का संदेश देता है। हमारा परिवेश अगर स्वच्छ होता तो संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा भी बहुत कम होगा।
स्वच्छता ही मानव के जीवन का स्वस्थ्य आधार है। हमें खुद को, घर, अपने आसपास, समाज, समुदाय, शहर, उद्यान और पर्यावरण आदि को रोज स्वच्छ रखने की जरुरत है। हमें यह ध्यान देना है कि कहीं पर भी कूड़ा-करकट एकत्रित न होने पाए। हमें कचरे को उसके उचित स्थान पर ही डालना है, अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना है। मानव जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए स्वच्छता को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि स्वच्छ वातावरण में स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
इस दौरान एनएचएआइ व टोल के अधिकारियों के अलावा कर्मचारियों ने टोल प्लाजा के आस-पास साफ-सफाई करने के साथ अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यहां पर एनएचएआइ के साइड इंजीनियर जयपाल सिंह, प्रोजेक्ट हेड अनिरूद्ध सिंह, टोल मैनेजर इंद्रजीत चौधरी, दिनेश कुमार, सर्वेश कुमार, कुशलपाल, शिवम सिंह, जितेंद्र सिंह, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।