रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

डा. रामकुमार सिंह ने विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

इगलास। कस्बा के हाथरस रोड स्थित श्रीमती चमेली देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के चेयरमैन डा. रामकुमार सिंह ने गांव खेड़िया गुरुदेव के संविलियन विद्यालय में बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने उनको जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान डाक्टर ने भी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
डा. आरके सिंह ने अपना जन्मदिन मनाते हुए बच्चों को उपहार के रूप में चॉकलेट, फ्रूटी, नमकीन, बिस्कुट, कॉपी व कलम दी। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। डा. आरके सिंह ने कहा कि जन्मदिन आदि शुभ अवसरों पर फिजूल खर्च करने से अच्छा है हम अपने इन पलों को बच्चों व जरूरतमंदों के साथ बिताए। समाज के लोगों को इसकी पहल करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरीश पाठक के साथ ही पूनम चौधरी, मनीष चौधरी, नंदनी चौधरी, विकास कुमार, मनोज कुमार आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!