रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नबावपुर में 25 साल पुराने रास्ते के विवाद का कराया निस्तारण

गभाना। तहसली क्षेत्र के गांव नबावपुर में पिछले 25 सालों से चले आ रहे रास्ते के विवाद का मंगलवार को नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम व पुलिस की मौजूदगी में निस्तारण कराया है।

नायब तहसीलदार अजेंद्र तौमर ने बताया कि गांव नबावपुर में एक रास्ते को लेकर पिछले 25 सालों से दो पक्षों में विवाद चला आ रहा था। जिससे चंडौस-वीरपुरा मार्ग पर पड़ने वाले गांव नगला सरूआ, मढ़की, हीसेंल समेत कई गांवों के लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी।

मंगलवार को उन्होंने राजस्व टीम, आरईएस के एसडीओ कृष्ण कुमार व थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर विवादित रास्ते की पैमाइश करने के साथ ही दोनों पक्षाें की सहमति पर विवाद का निस्तारण करा दिया गया। इस दौरान टीम में लेखपाल विनोद कुमार, मुकेश चौधरी, पवन, एसआई इशांत सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!