रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

डीपीएस के भूपेंद्र ने भारोत्तोलन में पाया दूसरा स्थान

इगलास। कस्बा के श्री देवी प्रसाद शर्मा कालेज के कक्षा नवमीं के छात्र भूपेंद्र शर्मा पुत्र धर्मेंद्र शर्मा निवासी मोहल्ला असावर ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश सृजन ने बताया कि एशियन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा मथुरा में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य के साथ ही प्रबंधक हिमांशु शर्मा, डायरेक्टर डा. अनुराधा शर्मा ने छात्र को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!