रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर

इगलास। विगत दिनों से चल रही श्री रामलीला के अंतर्गत मंगलवार को दशहरा के दिन नगर के हाथरस मार्ग पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के सामने मैदान में रावण काली मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूर दराज से आए दुकानदारों ने मेले की शोभा बढ़ाई। वहीं नगर व ग्रामीण अंचल से मेले में आए महिला-पुरुष सहित बच्चों ने चांट पकौड़ी का जमकर आनंद लिया। बच्चों ने खिलौनों के साथ-साथ झेंझी व टेसू की खरीदारी की। महिलाओं ने मिट्टी के बर्तनों के साथ घरेलू सामान खरीदा। देर सांय को मेला प्रांगण में राम-रावण युद्ध हुआ। इसके बाद भगवान श्रीराम के स्वरुप ने अग्नि बाण छोड़ कर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन कर असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त की। आग लगते ही रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। इस दौरान राम चरित मानस की चौपाई डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर सजीव हो गई। रावण के पुतले में आग लगते ही सारा मेला प्रांगण श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!