राधा इंटरनेशनल एकेडमी में डा. नीता को जन्मदिन पर किया याद
इगलास। कस्बा के राधा इंटरनेशनल एकेडमी में स्कूल की फाउंडर व शिक्षाविद स्व. डा. नीता शर्मा का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान दीपकों का विशेष श्रंखला बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने अभिभावकों द्वारा की गई डा. नीता शर्मा के कार्यों की सराहना से सीख लेने को कहा। छात्रा तुलसी ने कहा मेडम के अंदर ममत्व का भाव एवं कुशल प्रशासनिक क्षमता थी। निदेशक इंजी. दीपक मुकुटमणि व सचिव इंजी. पवन इंद्रमणि ने डा. नीता के स्वप्न को पूरा करने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर विद्यालय का सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।