हषोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव
इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल, डायरेक्टर प्रियंका अग्रवाल व प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन ने किया। प्रबंधक ने कहा कि प्रकाश पर्व हमें स्वयं व दूसरों के जीवन में प्रकाश भरने का संदेश देता है। उन्होंने धर्म, संस्कृति से जोड़ते हुए राम के आदर्शों का जीवन में अनुसरण करने की बात कही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का श्री गणेश धन की देवी लक्ष्मी के श्लोकगीत पर नृत्य प्रस्तुत करके किया गया और हजारों दीपों की पंक्तिबद्ध जलाकर महालक्ष्मी के आगमन का स्वागत किया। बालिकाओं ने मेरे घर राम आए हैं गीत की प्रस्तुति दी। संचालन राहुल उपाध्याय व अरुण पाठक ने किया। इस अवसर पर शुभम शर्मा, राजेश उपाध्याय, सीमा खुराना, नीतू तोमर, ज्योत्सना शर्मा आदि थे।
वहीं गांव हरौथा स्थित ओम सांई पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्रबंधक आरडी शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में नौवीं प्रथम व आठवीं द्वितीय, जूनियर वर्ग में पांचवी प्रथम व दूसरी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्या कुसुम सारस्वत ने विद्यार्थियों की प्रतिभा का सराहा। इस अवसर पर राज चौधरी, दिनेश कुमार, सचिन शर्मा, रश्मि शर्मा, अर्चना शर्मा, संगीता सक्सेना, रीना जौहरी आदि थे।
विज्ञापन


