रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खुदीराम बोस व मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के तत्वावधान में गांव तोछीगढ़ में 19 वर्ष की अल्पायु में आजादी के लिए फांसी के फंदे को चूमने वाले क्रांतिकारी खुदीराम बोस की 134वीं जयंती वहाकी के महान खिलाड़ी पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि खुदीराम बोस ने ब्रिटिश साम्राज्य को ध्वस्त करने के संकल्प में अलौकिक धैर्य का परिचय देते हुए पहला बम फेंका था। वह हाथ में भगवद गीता लेकर हंसते-हंसते फांसी चढ़ गए। उनकी फांसी के बाद बंगाल में क्रांति की ज्वाला तीव्रता से भड़क उठी थी। देश उनके संघर्षमय जीवन को नमन करता है। प्रदीप शर्मा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद की भारत एवं विश्व हाकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिनती होती है। उन्हें हाकी का जादूगर कहा जाता है। इस अवसर पर सोनू पाराशर, चिंटू, गौरव, दीपक, विनीत, निखिल, सतेंद्र, पवन, सूरज, साधना आदि थे।

मेंहदी, रंगोली व पहाड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

इगलास। आनंद सेवा संगठन द्वारा आनंदवन पब्लिक स्कूल कांका में पहाड़ा, मेंहदी प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पहाड़ा प्रतियोगिता में अरमान प्रथम, मेंहदी प्रतियोगिता में शांति निकेतन स्कूल के केशव प्रथम, श्री शिवदान सिंह कालेज की नीतू द्वितीय, श्री मोहन लाल मधुर की नेहा तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में बुलबुल, किरन व प्रांसी ने प्रथम, प्रियंका, प्रिंसी, सोनी द्वितीय, मोनिका, विशेष तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका में योगेंद्र शर्मा, प्रो. किरण चौधरी, राखी, सचिन, भावना, रीता, पल्लवी, शिवम चौधरी रहे। अध्यक्षता महावीर सिंह टीटी व संचालन लाला सिंह मधुर ने किया। वीरेंद्र सिंह मधुर ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ऋषिलता सिंह, राधिका सिंह, शिव स्वरुप शर्मा, मथुरा प्रसाद शर्मा, विक्रम सिंह, डा. सत्य प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जतन चौधरी, दीक्षा, पूजा आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!