भाजपा को बहुमत मिलने पर बांटी मिठाई
इगलास। देश के राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व तेलंगाना में हुए चुनाव परिणाम रविवार को सामने आए। लोग सुबह से ही मोबाइल व टीवी पर परिणाम जानने के लिए बैठे रहे। चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। तीन राज्यों में पार्टी को बहुमत मिलने पर भाजपा नेताओं ने खुशी का प्रदर्शन करते हुए मिठाई बांटी। एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई दी। मंडल उपाध्यक्ष व पूर्व सभासद अनिल बंसल ने कहा कि यह जनता के विश्वास की जीत है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी पुन: मोदी सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर गुलशन शर्मा, शिवकुमार, देवेंद्र गुप्ता, मदन कुमार, पंकज, नीतेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सेबू, प्रमोद कुमार आदि थे।