नशीले पदार्थ व तमंचा के साथ दो गिरफ्तार
इगलास। गौंडा थाना पुलिस ने शातिर आरोपित को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 640 ग्राम डायजापाम पाउडर मिला है। आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर विजयकांत शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना पर गांव चूहरपुर किनमासा निवासी राजू उर्फ चंद्रपाल पुत्र अमरचंद को पुलिस टीम ने गांव से ही गिरफ्तार किया था। इसके कब्जे से 640 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम मिला है। आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत करके जेल भेज दिया है। वहीं इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित शातिर अपराधी है। इसके विरुद्ध पहले भी थाना गौंडा, इगलास सहित जनपद मथुरा के मांट थाने में अवैध हथियार रखने, दुष्कर्म, लूट, हत्या आदि गंभीर 11 मामले पंजीकृत है। वहीं पुलिस ने गावं पचावरी निवासी कमल ठेनुआ पुत्र नेत्रपाल को बरौला नदी पुल से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कमल ने इंटरनेट मीडिया पर तमंचे के साथ अपना फोटो प्रसारित किया था।