चंडौस में कल लगेगा निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर
चंडौस। कस्बा के रामलीला मैदान पर कल 4 दिसंबर को सुबह दस बजे से निम्सहॉस्पीटल के तत्वावधान में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ईसीजी, डायविटीज, ब्लड प्रेसर आदि जांच निशुल्क की जाएंगी, जबकि हड्डी रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जरी विभाग के चिकित्सक मौजूद रहेंगे। जानकारी हॉस्पीटल के मार्केटिंग हेड मनोज कुमार ने देते हुए लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।