रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जेपी अवॉर्ड से सम्मानित होंगे प्रोफेसर लोकेश शर्मा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश रत्न अवॉर्डी प्रोफ़ेसर डॉ लोकेश शर्मा को वर्ष २०२३ के लिए देश का प्रातिष्ठित अवॉर्ड जेपी अवॉर्ड के लिए ज्यूरी ने नामित किया है। लोकनायक़ जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न वर्गों में जैसे सामाजिक राजनीतिक शैक्षिक सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पूरे भारत से १० लोगों को चयनित कर जे पी अवॉर्ड प्रदान करती है। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को अब तक निर्देशक और निर्माता सुभाष घई, मधुर भंडारकर, पत्रकार और टीवी एंकर अनुराधा प्रसाद शास्त्रीय गायक पदम विभूषण पं. छन्नू लाल मिश्रा, नृत्यांगना शोभना नारायण,पर्यावरणविद पद्मश्री डा अनिल प्रकाश जोशी , डा प्रकाश बाबा आम्टे , डा संदीप पांडे, रघु ठाकुर आदि बड़ी हस्तियों को मिल चुका है।

वर्ष २०२३ के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से पूरे देश में आर्थिक रूप से गरीब क्षेत्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निशुल्क प्रशिक्षित करने हेतु प्रो लोकेश शर्मा को जे पी अवॉर्ड “लोकनायक शिक्षा श्री सम्मान”चयनित किया गया है । जो २१ दिसंबर को डॉ अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ दिल्ली में प्रदान किया जायेगा। इस वर्ष के शिक्षा क्षेत्र में जे पी अवॉर्ड के लिए प्रो लोकेश शर्मा के साथ साथ पूर्वसेनाध्यक्ष जनरल विजय कुमार सिंह , पत्रकारिता के क्षेत्र में अभय दुबे, कला एवम संस्कृति के क्षेत्र में लोकगायिका मलिनी अवस्थी, सामाजिक क्षेत्र में आचार्य लोकेश मुनि ,चिकित्सा क्षेत्र में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा सहजानंद प्रसाद सिंह और गंगाराम हॉस्पिटल के डा सौमित्र रावत, लेखन के क्षेत्र में उपन्यासकार डॉ चित्रा मुदगल सहित अपने अपने क्षेत्र में महारत हासिल 10 हस्तियों को प्रदान किया जाएगा।

प्रो लोकेश शर्मा को पहले भी राज्यपाल द्वारा उत्तरप्रदेश रत्न अवॉर्ड के साथ साथ विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय पुरस्कारों से राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किये जा चुके है। इगलास निवासी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र रहे प्रो लोकेश शर्मा मेवाड़ विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष के साथ साथ विश्वविद्यालय के डायरेक्टर हैं जो पूरे देश में सिविल सेवा के छात्रों के प्रशिक्षण के साथ साथ विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों में समसामयिक मुद्दों पर विशेषज्ञ वक्ता और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में आमंत्रित किए जाते हैं। वर्तमान में प्रो लोकेश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होने के साथ कई चुनावों में चुनाव प्रबंधन का कार्य सँभाल चुके हैं।

error: Content is protected !!