रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाकियू ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

इगलास। भाकियू ने एसडीएम महिमा राजपूत को मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन देते हुए कृषि उत्पादन पर आधारित निर्यात विपणन फूड प्रोसेसिंग उद्योग लगाए जाने की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने बेसवां स्थित राजा महेंद्र प्रताप पार्क में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी क्षेत्र विकास से वंचित है। क्षेत्र का मुख्य व्यवसाय खेती है, यहां पर किसानों की बेहतरी के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है, वायदे जरूर होते रहे हैं। धरने में अलीपुर रजबहा की सफाई कराने की मांग भी रखी गई। इस अवसर पर गिर्राज स्वामी, आनंद कुमार, जयवीर सिंह, सीताराम, महेंद्र सिंह, मुनेश, अजय कुमार, श्याम सुंदर शर्मा, लक्ष्मी देवी, ओमप्रकाश सिंह, लोकेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!