रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आजादी एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का ज्ञान कराया

इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इगलास में “77 वां स्वतंत्रता दिवस” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें देशभक्ति की भावना से नृत्य, गीत, संगीत, भाषण, नाट्य मंचन के अतिरिक्त सांस्कृतिक लोक नृत्य सहित भारतीय एकता व अखंडता के लिए अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के प्रमुख व्यवसायी रामकुमार अग्रवाल, विद्यालय की निर्देशिका मान्या अग्रवाल, समाजसेवी नितिन अग्रवाल, ओमप्रकाश वर्मा, पुनीत शर्मा आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में पंजाबी नृत्य, हरियाणवी नृत्य, मोबाइल के सदुपयोग एवं दुरुपयोग से संबंधित नाट्यमंचल, शहीदों की शहादत में आंखें नम होने वाले गीत इत्यादि प्रस्तुत किए गए। जिसकी दर्शकों द्वारा प्रशंसा की गई तथा दर्शन मंत्र मुक्त हो गए।

कार्यक्रम में दर्शकों में देशभक्ति का जोश एवं देश के प्रति भावनात्मक भाव भी देखने को मिले। वक्ताओं की श्रेणी में प्रधानाचार्य रुबीना शाहीन, निर्देशिका मान्या अग्रवाल, प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल आदि वक्ताओं ने छात्रों में आजादी एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का ज्ञान कराया।

कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल, कन्हैयालाल बंसल, प्रभात कुमार शर्मा, अनिल बंसल, अजय ठाकुर, हरीश अग्रवाल सहित अनेक अभिभावकगण, शिक्षकगण एवं समस्त छात्र दल उपस्थित रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!