रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रामगोपाल सिंह की फार्मास्युटिक्स पुस्तक का हुआ विमोचन

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के सहायक प्राध्यापक रामगोपाल सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘फार्मास्युटिक्स’’ का विमोचन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. राजीव शर्मा व डिप्टी रजिस्ट्रार डा. जितेंद्र यादव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पुस्तक प्रकाशन पर लेखक को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पुस्तक को लेखन कार्य में भावना चैधरी व सुजाता कुमारी का भी सहयोग प्राप्त हुआ। लेखक ने बताया कि यह पुस्तक विशेष रूप से फार्मेसी डिप्लोमा विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है। फार्मास्युटिक्स पुस्तक को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के पाठ्यक्रम के अनुरूप डिजाइन किया गया है, ताकि विद्यार्थी फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन और खुराक के विभिन्न रूपों की मूलभूत जानकारी प्राप्त कर सकें। इसमें दवाओं के नुस्खे, गणनाएं, खुराक के रूप (ठोस, द्रव एवं अर्ध-ठोस), उनकी तैयारी और भंडारण के तरीके जैसे विषयों को सरल भाषा और व्यावहारिक उदाहरणों के साथ प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक विद्यार्थियों को न केवल बुनियादी अवधारणाएं समझने में सहायक होगी, बल्कि प्रयोगशाला कार्य एवं अध्ययन के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!