रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

धूमधाम से मनाया गया ब्रज के राजा का जन्मोत्सव

इगलास। कस्बा के गुरुवार वाली पैंठ मैदान स्थित प्राचीन दाऊजी महाराज मंदिर पर ब्रज के राजा दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा रहा। मंदिर प्रांगण में भक्तों ने संगीत की मधुर ध्वनियों पर भक्ति गीत गाए और हरि संकीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। संकीर्तन के दौरान जय-जय दाऊ बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। जन्मोत्सव की खुशी में मंदिर समिति की ओर से विशेष भोग अर्पित किया गया। तत्पश्चात भोग प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे पाकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर दाऊ बाबा का आशीर्वाद लिया। भक्तों की भीड़ के चलते पूरा वातावरण धार्मिक उल्लास से सराबोर रहा। इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, अश्विनी शर्मा, शिवम शर्मा, सौरभ शर्मा, अशोक पचौरी सहित मंदिर के सेवायत मौजूद रहे।

error: Content is protected !!