रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मंगलायतन विश्वविद्यालय में फूड-प्लैनेट-हेल्थ सर्टिफिकेशन वेबिनार का आयोजन

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में मंगलवार को ‘फूड-प्लैनेट-हेल्थ’ विषय पर एक सर्टिफिकेशन वेबिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जैव प्रौद्योगिकी एवं जीवन विज्ञान विभाग तथा कंप्यूटर इंजीनियरिंग एवं एप्लीकेशन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वीगन आउटरीच के सहयोग से किया गया। जिसमें विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों ने सहभागिता की।

मुख्य वक्ता आउटरीच कोऑर्डिनेटर अभिषेक दुबे ने वैज्ञानिक तथ्यों और आंकड़ों के माध्यम से बताया कि पौध-आधारित आहार न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने और जल संरक्षण में भी सहायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार उपभोग और सतत जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संरक्षक प्रो. आरके शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में फूड-प्लैनेट-हेल्थ की अवधारणा अत्यंत प्रासंगिक है। स्वस्थ आहार न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संयोजक डा. सोनी सिंह ने वेबिनार की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक चुनौतियों जैसे जलवायु परिवर्तन, कुपोषण और संसाधनों के अति-दोहन के प्रति जागरूक बनाने में सहायक हैं। कार्यक्रम का समन्वयन डा. लव मित्तल और संचालन एवं सह समन्वयक शानू गुप्ता द्वारा किया गया। वेबिनार के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर दिव्या, हिमांशी, पंकज निगम, शिवेंद्र, सनी आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!