रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एवं एप्लीकेशन विभाग द्वारा को “जीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर: सतत और सुदृढ़ समाजों के लिए डिजिटल अवसंरचना की सुरक्षा” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया।

मुख्य वक्ता आईटी सर्विस मैनेजमेंट के एसोसिएट डायरेक्टर मनीष कुमार शर्मा ने जीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर की अवधारणा को विस्तार से समझाते हुए बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में पारंपरिक सुरक्षा मॉडल पर्याप्त नहीं हैं। साइबर खतरों की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए सुरक्षा ढांचा अपनाना आवश्यक हो गया है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और आईटी सर्विस मैनेजमेंट के क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं से भी अवगत कराया।

विभागाध्यक्ष डा. लव मित्तल ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर किसी भी राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है। ऐसे में जीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर जैसे विषयों पर विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी रुझानों और उद्योग की अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिलता है। व्याख्यान के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल संरक्षण से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। कार्यक्रम के समन्वयक सत्यनारायण सारस्वत एवं सह-समन्वयक शिवानी वार्ष्णेय ने अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!