रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास में दुकान से बैटरी चुरा ले गया चोर

इगलास। मुहल्ला शंकरानंदपुरी निवासी देवेन्द्र सिंह पुत्र निहाल सिंह की सराय बाजार में निहाल इलेक्ट्रोनिक्स के नाम से दुकान है। 28 जुलाई को सुबह ग्यारह बजे एक व्यक्ति मोबाइल पर बात करते दुकान के बाहर रखी बैटरी को चुपके से उठाकर चला गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने समीपवर्ती दुकानों के सीसीटीवी कैमरे चैक किये तो एक व्यक्ति को बैटरी चोरी करके ले जाते हुए पाया गया है। कोतवाल का कहना है कि चोरी की घटना के संंबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को जल्द ही गिरफ्तार करके चोरी करके ले जाई गई बैटरी को बरामद किया जाएगा।

error: Content is protected !!