कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे दो वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़े, कोर्ट में किए पेश
गभाना। थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे दो वारंटियों को दबोच लिया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आगे की कार्यवाही की गई।
हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र के गांव गदाखेड़ा निवासी मोहनलाल सड़क हादसे से जुड़े विचाराधीन मामले में लगातार फरार चल रहा था। उसकी कोर्ट में अनुपस्थिति पर धारा 82 की कार्रवाई भी की गई थी। वहीं कोमला निवासी संदीप मारपीट के मामले में कई बार कोर्ट की तारीखों पर पेश नहीं हो रहा था। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए कोर्ट में पेश किया।