रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अधर्म के विनाश के लिए हुए शिव के 11 रुद्र अवतार

अलीगढ| कस्बा इगलास के मोहल्ला शिवपुरी स्थित वनखंडी महादेव मंदिर परिसर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में शिव के 11 रुद्र अवतारों की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक वैभव पाठक ने श्रद्धालु श्रोताओं को शिव के विविध रूपों एवं उनकी उद्देश्यमूलक अवतार कथाओं का श्रवण कराते हुए भक्तिमय वातावरण निर्मित किया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव के 11 रुद्र अवतार कपाली, पिंगल, भीम, विरुपाक्ष, विलोहित, शास्ता, अजपाद, अपिर्बुध्य, शम्भू, चंड और भव संसार में धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए हुए थे। कथा प्रसंग में सती के आत्मदाह और वीरभद्र अवतार का उल्लेख करते हुए बताया गया कि जब सती ने अपने पिता दक्ष के यज्ञ में अपमानित होकर आत्मदाह कर लिया, तब भगवान शिव के क्रोध से वीरभद्र का अवतार हुआ, जिसने दक्ष यज्ञ का विध्वंस किया। पिप्पलाद अवतार का वर्णन करते हुए कहा गया कि यह अवतार शनि के प्रकोप से मुक्ति दिलाने के लिए हुआ था। वहीं शरभ अवतार भगवान नृसिंह के उग्र रूप को शांत करने हेतु हुआ, जबकि भैरव अवतार पापियों को दंडित करने के लिए हुआ था। किरात अवतार अर्जुन की परीक्षा के लिए हुआ, जिसमें शिव स्वयं एक शिकारी रूप में प्रकट हुए। कथा के दौरान तुलसी विवाह प्रसंग को भी हृदयस्पर्शी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

error: Content is protected !!