कारगिल दिवस पर बलदानियों को याद कर दी श्रद्धांजलि
अलीगढ़। इगलास में पूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति द्वारा तहसील मुख्यालय पर कारगिल विजय दिवस मनाया। शहीद स्मारक पर बलिदानियों श्रद्धांजलि देते हुए रीयर एडमिरल रिटा. राजवीर सिंह, सूबेदार मेजर महीपाल सिंह, एनसीसी कमांडर वर्षा जादौन ने बलिदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गुलाब सिंह, हाकिम सिंह, राजेश कुमार , जवाहर सिंह, नेपाल सिंह, डिगंबर सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, संजीव, बच्चू सिंह, आरसी रावत, चंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अशोक, हरदम सिंह, विजय सिंह, भगवान सिंह, पूरन सिंह, महावीर सिंह, एसपी सिंह, गाेलू आदि थे। एनसीसी कैडेट्स द्वारा बलिदानियों को सलामी दी गई।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस पर गोकुल चंद कटारा के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कारगिल में बलिदान हुए रणबांकुरों को श्रद्धांजलि दी गई। सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। देवीराम शास्त्री ने आपरेशन विजय के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। हरपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, हरिशंकर दीक्षित ने बलिदानियों को राष्ट्र का गौरव बताया। अध्यक्षता डा. नरपतिदेव भारद्वाज व संचालन गोकुल चंद कटारा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष जेसी शर्मा, महासभा के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कौशिक, फूलचंद तिवारी, महावीर सिंह टीटी, देवेंद्र शर्मा, अमित कटारा, राजेश कुमार, राजवीर सिंह, वीरपाल सिंह, दीवान सिंह, हरदम गौतम, योगेंद्र शर्मा, विजय सिंह, भूरी सिंह, सूरजपाल सिंह, अजय कुमार, हरेंद्र सिंह, अमीचंद शर्मा, विनोद उपाध्याय, सुभाष चंद्र शर्मा, प्रेमपाल शर्मा आदि थे।