शिविर में 96 दिव्यांगों के हुए पंजीकरण
इगलास। कस्बा के श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में दिव्यांगों को उपकरण प्रदान करने हेतु एडिप योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया।
सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप योजना के तहत आयोजित शिविर का शुभारंभ एसडीएम महिमा राजपूत, प्रधानाचार्य डा. संजय कुमार व नायब तहसीलदार श्वेता जिंदल द्वारा फीता काटकर किया गया। दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु शिविर में आए 96 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। दिव्यांगों के परीक्षण में अखिल भारतीय विकलांग विधवा समिति अध्यक्ष सुनहरीलाल, दिव्यांग विभाग के अमित मौर्या, आनंद कुमार, अजय कुमार, भुवनेश कुमार ने पंजीकरण किया। इस मौके पर अखिलेश शर्मा, राष्ट्र गौरव, जगदीश यादव, रुद्र सिंह, संतीराम, अर्जुन सिंह, बाबू सिंह, दिनेश आदि थे।