रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

फसल में पानी छोड़कर कर दिया बर्बाद

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र गनेशी लाल शर्मा का कहना है कि उसने अपने खेत में आलू की फसल की है। गांव के ही मनीष कुमार पुत्र गिर्राज तिवारी ने उसकी पांच बीघा आलू की फसल में 15 दिसंबर को समर का पानी छोड़ दिया था। जिससे आलू की फसल काफी कमजोर हो गई। शिकायत करने पर उसने गाली गलौज करते हुए भविष्य के फसल बर्बाद करने की धमकी दी थी। पीड़ित का कहना है कि 21 दिसंबर की रात्रि मनीष ने पुन: आलू की फसल में पानी छोड़ दिया है। जिससे फसल पूरी तरह नष्ट होने के कगार पर है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की है।

चोरी की रिपोर्ट दर्ज

इगलास। मथुरा के थाना बलदेव के गांव सुखदेव बुर्ज निवासी राजवीर सिंह का कहना है कि उसकी इगलास कोतवाली क्षेत्र में गांव वसेली मोड पर एग्रीकल्चर मशीन रिपेयरिंग की दुकान है। विगत 18 दिसंबर की रात्रि चोर जनरेटर का आल्टीनेटर, बिजली की मोटर, कटर, कल्टीवेटर की स्प्रिंग, बैटरी व अन्य सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!