रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भूपाल नगलिया में युवक ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

गभाना। क्षेत्र के गांव भोपाल नगलिया में एक युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार भूपाल नगलिया निवासी 35 वर्षीय दीपक कुमार उर्फ अजीत पुत्र नेपाल सिंह नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करता था। वह मंगलवार को गांव आ गया और तभी से वह घर पर रह रहा था। शनिवार रात को किसी बात को लेकर दीपक ने पंखे पर फंदा बनाकर लटक गया। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंच तो उनकी चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा सुनकर आस पड़ौस के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक दो बेटियों का पिता था।
———-

error: Content is protected !!