रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, छात्र- छात्रा घायल

लोधा। थाना क्षेत्र में नदरोई मोड़ पर कोहरे के चलते स्कूल बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार दो छात्र-छात्रा घायल हो गई। जिन्हें ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

खैर बाईपास स्थित एक निजी स्कूल की बस छात्रों को लेने गांवों में जा रही थी। बस में करीब आधा दर्जन छात्र-छात्राएं थे। जैसे ही बस नदरोई मोड़ पर पहुंची तभी कोहरे के चलते पीछे से भूसे से भरे ट्रक ने टक्कर दी। हादसे में बस में छात्रा गुजंन शर्मा व उसका भाई शिवम शर्मा निवासी अर्राना घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने घायल छात्र-छात्रा को उपचार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!