रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कोहरे के चलते हाईवे पर खड़े कंटेनर में घुसी कार, पति-पत्नी हुए घायल

गभाना। हाईवे बाईपास पर नगला नत्था के पास घने कोहरे के चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े कंटेनर में घुस गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। कंटेनर हादसे से कुछ समय पूर्व ही खराब हो गया था, जिसके चलते सड़क पर ही खड़ा था।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के थाना दयालपुर के करावल नगर रोशन विहार निवासी सतीश कुमार मंगलवार को अपने परिजनों के साथ दो कारों से कासगंज के सौरो गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। एक कार को सतीश चला रहे थे जबकि उसमें उनकी पत्नी पूनम देवी बैठी हुई थी। जैसे ही उनकी कार गभाना में हाईवे बाईपास पर नगला नत्था के पास पहुंची तभी घने कोहरे के चलते उनकी कार सड़क पर खराब खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार को कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

बाइक की टक्कर से मोपेड सवार दो घायल

गभाना। नेशनल हाईवे पर बाईपास बरौली मोड़ पर बाइक ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार दो लोग घायल हो गए।

जवां के मलिकपुरा निवासी लालाराम पुत्र नन्नू सिंह गांव के ही उदयवीर सिंह के साथ मंगलवार दोपहर में मोपेड से कस्बा के बाजार आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर बरौली मोड़ के पास पहुंचे तभी अलीगढ़ की तरफ से आ रहे बुलट सवार ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। पुलिस ने हादसे में घायल मोपेड सवारों को टोल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!