रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

धरना स्थल पर पहुंच कर तहसीलदार ने लिया ज्ञापन

इगलास। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में जहरीली शराब कांड के आरोपित अनिल चौधरी के समर्थन में गांव ढांड पर 18वें दिन धरना जारी रहा। किसान नेताओं ने बुधवार को थाने का घेराव करने की चेतावनी दी थी। उनके थाने का घेराव करने के लिए कूंच करने से पहले ही तहसीलदार व गौंडा थाना प्रभारी धरना स्थल पहुंच गए। तहसीलदार ने मांगों को मनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। धरना संयोजक रामबाबू कटैलिया ने कहा जब तक न्याय नहीं मिलता धरना जारी रहेगा। चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा शराब कांड की सीबीआई जांच कराई जाए। इस अवसर पर टीकम सिंह, चौ. हरपाल सिंह, वजीलाल गौतम, हरीराज सिंह, देवेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, जयपाल सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!