रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अब इगलास तक चलेंगी ई-बस, लोगों में दौड़ी खुशी की लहर

अलीगढ़। महानगर से संचालित ई-बस सेवा अब कस्बा इगलास तक चलेंगी। ऐसा होने से लोगों को जिला मुख्यालय तक आवागमन में काफी सहूलियत होगी। जानकारी पर इगलास क्षेत्र में खुशी की दौड़ पड़ी।

बता दें कि इगलास क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से इगलास तक ई-बसों के संचालन की मांग चली आ रही थी। मंगलवार को मंडलायुक्त रविंद्र की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी बोर्ड के समक्ष रखे प्रस्ताव में ई-बसों के संचालन को मंजूरी दे दी गई है। आरएम सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि ग्रामीण लगातार ई-बसों के संचालन की मांग करते चले आ रहे थे। इसको लेकर यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि एक महीने तक जिला मुख्यालय से इगलास तक ई-बसों को ट्रायल पर चलाया जाएगा। यदि राजस्व अच्छा प्राप्त हुआ तो इस रूट पर बसों का नियमित संचालन किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!