रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रालोद नेताओं ने केक काटकर मनाया जयंत सिंह का जन्मदिन

इगलास। क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया। उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह व सुंदर सिंह के नेतृत्व में चलो गांव की ओर अभियान का आयोजन किया गया। अध्यक्षता घूरे सिंह व संचालन जिपं सदस्य अमित ठेनुआ ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नौजवान की लड़ाई हो चाहे अग्निवीर योजना के खिलाफ लड़ाई हो, चाहे किसान की हक की बात हो रालोद कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं। इस अवसर पर सुनीता मलिक, वीरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, प्रधान माया देवी, राजन सिंह, राजेश ठेनुआ, धर्मवीर दिवाकर आदि थे।

वहीं कस्बा में बालाजी फार्म हाउस में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर किशोरी लाल, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह बघेल, मनोज ठेनुआ, भगवती प्रसाद, राम बहादुर सिंह, बृजेश सिंह, विनीत तेवतिया, लव चौधरी, आदित्य बघेल, अमन चौधरी, प्रताप बघेल, बेनामी आदि थे।

error: Content is protected !!