रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एलबीके पब्लिक स्कूल में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी

इगलास। क्षेत्र के एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान के नवाचारों पर आधारित विभिन्न माडल आकर्षण केंद्र रहे। प्रदर्शनी में एलबीके व गुरुकुल पब्लिक स्कूल खैर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज राठी, डा. नरपतिदेव भारद्वाज, प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदर्शनी में बनाए गए सभी माडल ज्ञानवर्धक व प्रशंसनीय हैं। प्रबंधक ने अपने वक्तव्य में एडिशन, जेंसवाड, आर्यभट्ट जैसे महान वैज्ञानिकों का उदाहरण देते हुए कहा कि कसौटी पर खरा उतरना ही प्रत्यक्ष विज्ञान का उदाहरण है। विशिष्ट अतिथि दिव्या शर्मा, चैतन्य कुमार, प्रभात शर्मा, प्रियंका अग्रवाल, तीक्ष्ण तिवारी, दुर्गेश उपाध्याय विज्ञान के नवाचार पर प्रदर्शित माडलों का अवलोकन कर अंक प्रदान किए। जिसमें डायलिसिस सिस्टम, हृदय, एनिमल सेल, चंद्रयान-3 को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान मिला। प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन सभी का आभार व्यक्त करते हुए विज्ञान को संस्कृति का जनक बताया। संचालन राहुल उपाध्याय व पीयूष चौधरी ने किया।  सीमा खुराना, नीतू तोमर, अलका शर्मा, माधुरी वर्मा, नेहा तोमर, अंजली वशिष्ठ, विमलेश वर्धमान, मनीष शर्मा सहयोग रहा। इस अवसर पर राजेश उपाध्याय, सीपी चौधरी, शुभम शर्मा, प्रवेश अग्रवाल, प्रीति चौधरी आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!