रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसी मिस्त्रियों से हुई लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरौथा निवासी दो युवकों के साथ मारपीट कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की। इस घटना में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त बाइक, रुपये, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है।

सीओ डा. केजी सिंह ने बताया कि गांव हरौथा निवासी प्रमोद कुमार शर्मा पुत्र रमेश चंद्र शर्मा व पिंटू पुत्र राजबहादुर अलीगढ़ में एसी सही करने का काम करते हैं। 28 दिसंबर को सांय आठ बजे स्कूटी से गांव लौट रहे थे। गोरई मार्ग पर बुद्धसेन पब्लिक स्कूल के समीप पल्सर सवार तीन बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा रखने के साथ ही मारपीट की। दोनों मिस्त्रियों से लूट बदमाश भाग गए थे। घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

सीओ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बेसवां तिराहा स्थित अस्पताल के समीप से गांव साथिनी निवासी सचिन पुत्र राजन सिंह, गांव अनूपिया निवासी विवेक कुमार पुत्र अजय पाल सिहं व नितिन चौधरी उर्फ गोविंदा पुत्र महावीर सिंह को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से लूट के चार मोबाइल, एक चार्जर, एसी टूल किट, 14 सौ रुपये, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। सचिन व विवेक से एक-एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। तीनों बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!