रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खेत पर पानी लगा रहे युवक को मारी गोली, घायल

जट्टारी। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में खेत पर पानी लगा रहे युवक को नामजदों ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मामले में मानपुर निवासी जवाहर सिंह पुत्र सुखवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका 30 वर्षीय भाई आजाद शुक्रवार दोपहर में खेत पर पानी लगा रहा था। तभी गांव के ही बृजपाल, जगवीर, चंद्रवीर अन्य दो लोगों के साथ खेत पर पहुंच गए। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते भाई के ऊपर से तमंचा से गोली चला दी। गोली भाई के दाहिने हाथ में लगी, वहीं आंख, मुंह व पैर में छर्रे लग गए।

गोली लगने से भाई लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर आस-पास खेतों पर काम रहे रहे लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर हमलावार जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने भाई को टप्पल स्थित सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!