रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शिक्षामित्र संघ ने कालेज संस्थापक को दी श्रद्धांजलि

श्रीशर्मा के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

रॉयल स्टार न्यूज, अलीगढ़। आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा टप्पल के चंद्रलोक इंटर कालेज के प्रबंधक व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी दिनेश चंद्र शर्मा के पिता कालेज संस्थापक जयकिशोर शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षामित्रों ने शोक सभा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्रीशर्मा के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वह सरल व मृदुभाषी थे। शिक्षामित्रों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं इस दुख की घड़ी में शाेक संतृप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंडल संरक्षक राजेंद्र शास्त्री, जिला महामंत्री राजवीर राघव, जिला संयोजक मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र, हरगोविंद शर्मा, योगेंद्र शर्मा आदि थे।

श्रीशर्मा के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!