रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अक्षत कलश रथ यात्रा से श्री राम मय हुआ इगलास

इगलास। कस्बा में पहुंचे अक्षत कलश का गौंडा मार्ग स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर पर पूजन हुआ। पूजन के बाद कस्बा में अक्षत कलश रथ यात्रा निकाली गई। पथवारी मंदिर से शुरू हुई यात्रा में 501 महिलाएं सिर पर कलश धारण करके सियाराम का गुणगान करती हुई चल रही थी। इनके पीछे श्री राम मंदिर माडल का रथ शोभायमान था। भगवान श्रीराम के साथ अन्य झांकियाें ने भक्तों का मन मोह रखा था।

कस्बा में जिस-जिस मार्ग से होते हुए यात्रा निकाली गई श्री राम भक्त हाथों में ध्वज पताका लेकर जय श्री राम का जयघोष करते नजर आए। जगह-जगह पुष्प वर्षा करके यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं, पुरुष, वृद्धजन के साथ ही युवा शामिल हुए। सभी राम भक्त अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण होने की खुशी में भक्ति धुनाें पर मंत्रमुग्ध होकर नाचते नजर आए।

इस दौरान पूरा कस्बा मानो राम मय हो गया। इस स्वर्णिम अवसर को लोग अपने मोबाइल में भी कैद करते दिखे। इस अवसर पर हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, विधायक राजकुमार सहयोगी, समाज सेवी हरीश शर्मा, जिपं सदस्य बंटी चौधरी सहित सैकड़ों राम भक्त थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!