पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
पिसावा। थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे में क्षेत्र में पिछले दिनों हुई कई चोरी का माल बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर पिसावा सत्यवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शादीपुर नहर पुल के पास से एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम मोहित पुत्र राजकुमार निवासी हाउसिंग रोड थाना सदर, पलवल (हरियाणा) बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के कब्जे से क्षेत्र में हुई कई चोरियों का सामान बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया चोर काफी शातिर किस्म का है, जो कि क्षेत्र में आए दिनों किसानों के नलकूपों, स्कूलों आदि में चोरी की घटना को अंजाम देता था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।